गिरिराज सिंह ने नेहरू पर साधा निशाना, चीन की आर्थिक उन्नति का राज बताया, कहा…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने समस्तीपुर में आयोजित किसान मेला को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा और जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंडित नेहरू ने कभी गांव […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने समस्तीपुर में आयोजित किसान मेला को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा और जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी बात रखी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंडित नेहरू ने कभी गांव नहीं देखा और न ही कभी गरीबों के बीच रहे, तो वह किसान और उनके विकास की बात को कैसे समझते. उन्होंने आगे कहा कि देश में लाल बहादुर शास्त्री के बाद कोई पीएम आया है तो वह है नरेंद्र मोदी, जिन्होंने किसानों, मजदूरों और देश कती बहनों के बारे में सोचा.
जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने सोच लिया है कि हमें फैक्टरी खोलना है. चीन का उदहरण देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 80 के दशक में पड़ोसी मुल्क हमसे आर्थिक मामलों में काफी पीछे था, लेकिन उनसे 1979 में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर आज हमसे तीन गुना आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










