बोलेरो ने सात को रौंदा, एक की मौत, जाम
Updated at : 19 Feb 2020 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित शादीपुर के समीप सोमवार की रात अनियंत्रित बोलेरो ने युवक समेत आधे दर्जन किशोरों को कुचल दिया. घटना के बाद वाहन पास के ही गढ्ढे में पलट गया. इस घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन अन्य लोग […]
विज्ञापन
ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित शादीपुर के समीप सोमवार की रात अनियंत्रित बोलेरो ने युवक समेत आधे दर्जन किशोरों को कुचल दिया. घटना के बाद वाहन पास के ही गढ्ढे में पलट गया. इस घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को समस्तीपुर रेफर कर दिया. मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी परमेश्वर राम के 16 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गयी है.
घायलों में मानपुरा के गोलू कुमार (18), राज कुमार (12), रोहित राम (10), अजय कुमार (17) एवं बवक्करपुर निवासी विशाल कुमार (15) व लालटुन राम (20) शामिल हैं. घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ टायर जलाकर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर सड़क को खाली कराना चाहा, परंतु लोग वरीय पदाधिकारी को बुलाने एवं मुआवजे की मांग पर अड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




