समस्तीपुर : कर्पूरी जयंती समारोह में कर्पूरीग्राम जायेंगे सीएम नीतीश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना/समस्तीपुर : पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को राजकीय समारोह के साथ मनायी जायेगी. इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से 11:35 के बीच कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे. गुरुवार को समारोह स्थल पर सीएम की सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने डीएम शंशाक शुभंकर व एसपी विकास बर्मन के साथ […]
विज्ञापन
पटना/समस्तीपुर : पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को राजकीय समारोह के साथ मनायी जायेगी. इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से 11:35 के बीच कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे.
गुरुवार को समारोह स्थल पर सीएम की सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने डीएम शंशाक शुभंकर व एसपी विकास बर्मन के साथ जिले के आला अधिकारी पहुंचे.
इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के बड़े पुत्र राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित सुरक्षा में लगे दर्जनों पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर बने हैलीपैड, बैरिकेडिंग, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था, सेफ हाउस, वायरलेस संचार व्यवस्था, शौचालय व पेयजल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व प्रकाश व्यवस्था आदि की सांसद ने तमाम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. वहीं हैलीपैड के आसपास व बैरिकेडिंग के चारों ओर दर्जनों मजदूर सफाई में लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










