विद्यापतिनगर में विधवा की गला रेत कर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस व पीड़ित पक्ष मामले पर थोड़ा मौन दिखे महिला के पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी मामले की छानबीन में जुटी थाने की पुलिस विद्यापतिनगर :थाना क्षेत्र के बढौना कलना मुसहरी में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद से […]
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस व पीड़ित पक्ष मामले पर थोड़ा मौन दिखे
महिला के पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मामले की छानबीन में जुटी थाने की पुलिस
विद्यापतिनगर :थाना क्षेत्र के बढौना कलना मुसहरी में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में खौफ व्याप्त है. मृतका की पहचान स्व फूलो सदा की विधवा रामवती देवी (50) के रूप में कई गयी है. जानकारी के मुताबिक, बढौना कलना मुसहरी निवासी स्व.फूलो सदा की पत्नी रामवती देवी (50) अपने घर पर सोयी हुई थी.
सुबह जब स्वजनों ने देखा तो उसकी हत्या गला रेतकर कर दी गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया. मृतका के पुत्र धनंजय कुमार ने अज्ञात अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हालांकि घटना को लेकर पुलिस व पीड़ित पक्ष मामले पर थोड़ा मौन दिखे. इससे प्रतीत होता है कि निकट समय में घटना के कारण व संलिप्त अपराधी के नाम का खुलासा हो पायेगा. एसएचओ शिवजी पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










