डाउन के लिए दो और लाइन

Updated at : 11 Dec 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
डाउन के लिए दो और लाइन

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर-बरौनी रेलखंड के कर्पूरीग्राम से उजियारपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को अब समस्तीपुर जंक्शन पर आउट साइड या लेट-लतीफी होने की समस्या नहीं होगी. जंक्शन के परिचालन विभाग के निर्णय पर दो और लाइनों को डाउन साइड से आने वाली ट्रेनों के लिये उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिससे कर्पूरीग्राम से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर-बरौनी रेलखंड के कर्पूरीग्राम से उजियारपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को अब समस्तीपुर जंक्शन पर आउट साइड या लेट-लतीफी होने की समस्या नहीं होगी. जंक्शन के परिचालन विभाग के निर्णय पर दो और लाइनों को डाउन साइड से आने वाली ट्रेनों के लिये उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जिससे कर्पूरीग्राम से रवाना होने वाली ट्रेनों को बगैर रुकावट के सीधे प्लेटफार्म पर लिया जा सके. दिन भर में जहां आम नियमों के अनुसार ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. जबकि दोपहर 15.30 बजे से लेकर 20 बजे तक दो लाइनों पर इस रूट से आने वाली डाउन ट्रेनों की आवाजाही की प्राथमिकता दी जायेगी.

जिस पर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें लायी जायेगी. बताते चलें कि इस दौरान हावड़ा जनसाधारण, साबरमती एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस आदि ट्रेन इस रुट से गुजरती है. बताते चलें कि शाम के समय में समस्तीपुर जंक्शन पर मुजफ्फरपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों के अलावा दरभंगा की ओर से आने वाली ट्रेनों का भी काफी अधिक दबाव रहता है. जिसके कारण मुक्तापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों का असर कर्पूरीग्राम की ओर से आने वाली ट्रेनों पर भी होता है.

सहरसा की ओर रवाना होने वाली सवारी गाड़ियों का दवाब भी प्लेटफार्म पर होता है. ऐसे में सब ओर से ट्रेन आने के कारण समय के अनुसार ट्रेनों को प्लेटफार्म आवंटित करने का काम किया जाता है. जिसके कारण विलंब से आने वाली ट्रेन देरी से समस्तीपुर जंक्शन आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन