किसान चौपाल में जैविक खेती व जीरो टिलेज पर जोर

Updated at : 28 Nov 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
किसान चौपाल में जैविक खेती व जीरो टिलेज पर जोर

शिवाजीनगर : करियन के देबनपुर गांव में किसान चौपाल हुआ. अध्यक्षता उप मुखिया सरोज कुमार ने की. बीएओ अवधेश कुमार ने जैविक खेती, बीज ग्राम, जीरो टिलेज, कृषि यांत्रिकीकरण अपनाने के लिए सुझाव दिये. संचालन एटीएम सुशील कुमार कुशवाहा ने किया. समन्वयक मुकेश कुमार, सलाहकार मनीष कुमार, सुधांशु कुमार, बुच्चन यादव आदि थे. हसनपुर : […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर : करियन के देबनपुर गांव में किसान चौपाल हुआ. अध्यक्षता उप मुखिया सरोज कुमार ने की. बीएओ अवधेश कुमार ने जैविक खेती, बीज ग्राम, जीरो टिलेज, कृषि यांत्रिकीकरण अपनाने के लिए सुझाव दिये. संचालन एटीएम सुशील कुमार कुशवाहा ने किया. समन्वयक मुकेश कुमार, सलाहकार मनीष कुमार, सुधांशु कुमार, बुच्चन यादव आदि थे. हसनपुर : आतापुर में किसान चौपाल का आयोजन हुआ. अध्यक्षता प्रो. मोती प्रसाद सिंह ने की.

इसमें वर्मी उत्पादन, जैविक खेती, जीरो टिलेज गेहूं की खेती, आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी. कृषि कर्मी मणिकांत चौधरी, ब्रजेश कुमार, अवधशरण यादव, सुभाषचन्द्र झा उर्फ विदुर झा, अनिल कुमार सुमन, मुंद्रिका प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह थे. विभूतिपुर : प्रखंड के महथी दक्षिण पंचायत में किसान चौपाल हुआ. अध्यक्षता उप मुखिया शिव कुमार महतो ने की. सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने उन्नत बीज एवं खेती के उन्नत तरीकों पर चर्चा की. सुरेश प्रसाद सिंह, सलाहकार अरूण कुमार, मनोज कुमार, अर्चना देवी आदि थे.

मोहिउद्दीननगर : हरैल पंचायत में बुधवार को किसान चौपाल का मुखिया फूल सुगम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. संचालन एटीएम धनंजय सिंह ने किया. कृषि विशेषज्ञ मक्का फसल में लगने वाले फॉल आर्मीवर्म के रोकथाम सहित अन्य जानकारियां किसानों को दी. मौके पर बीएओ साउद आजम रहमानी, कन्हैया राय, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर देसुआ पंचायत के विशनपुर समथू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान चौपाल लगाकर किसानों को खेतीबारी के रहस्यों को समझाया गया. चितरंजन लाल की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक शिवदेव सिंह ने सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी. बीएओ विजय कुमार पासवान, आत्मा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कौशल प्रसाद सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन