समस्तीपुर रेल मंडल के 27 स्टेशनों पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से ट्रेनों की जानकारी

Updated at : 27 Nov 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर रेल मंडल के 27 स्टेशनों पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से ट्रेनों की जानकारी

समस्तीपुर : आने वाले दिनों में पटना जंक्शन की तर्ज पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी मिल सकेगी. समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर, दरभंगा सहित 27 स्टेशनों पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को पूछताछ सेवा की जानकारी देने का निर्णय लिया है. इसके लिये […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : आने वाले दिनों में पटना जंक्शन की तर्ज पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी मिल सकेगी. समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर, दरभंगा सहित 27 स्टेशनों पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को पूछताछ सेवा की जानकारी देने का निर्णय लिया है.

इसके लिये पटना के बेवटेक इंटरप्राइजेज को फेस टू फेस वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराने की जवाबदेही दी गयी है. चयनित जगहों पर करीब 96 जगहों पर इसे लगाया जायेगा. बता दें कि फिलहाल यात्रियों को सिर्फ एक ही जगह पूछताछ सेवा उपलब्ध हो पाती है.

जिसके कारण दूसरे टिकट केंद्र के पास रहने के कारण यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी नहीं मिल पाती है. जो यात्री स्टेशन से अवगत होते हैं उन्हें तो पूछताछ केंद्र पता होता है. मगर अनजान यात्री किसी से पूछ कर केंद्र पर जा पाते हैं. विडियो कांफ्रेंसिंग टिकट केंद्र पर ही लगा रहेगा. जहां टीवी के साथ कैमरा भी जुड़ा होगा. यह पैनल मुख्य पूछताछ केंद्र से जुड़ा रहेगा. जहां से ट्रेनों के आगमन की जानकारी मिल सकेगी. जैसे ही कैमरे के सामने ट्रेन की जानकारी मांगेगे. मुख्य पूछताछ केंद्र पर बैठे लोग उन्हें तत्काल यह जानकारी उपलब्ध करा देंगे.

इन स्टेशनों को किया गया चयनित : समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, जयनगर, बेतिया, नरकटियागंज, मधुबनी, सगौली, सकरी, सीतामढी, लहेरियासराय, बनमनखी, झंझारपुर, सुपौल, चकिया, बगहा, सिमरी बख्तियारपुर, बरगैनिया, हायाघाट, सलौना, दौरम मधेपुरा, जनकपुर रोड, हसनपुर रोड, रुसेड़ाघाट, हरनगर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन