कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, पुलिस के लिए चुनौती

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में जिस तरह से अपराधियों ने सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की उससे अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं. इस घटना के बाद से वकील,पेशी के लिए आए बंदी और उनके परिजन सहमे हुए है. कोर्ट परिसर में भी अब कोई सुरक्षित नहीं है. सुरक्षा व्यवस्था लचर होने के कारण […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में जिस तरह से अपराधियों ने सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की उससे अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं. इस घटना के बाद से वकील,पेशी के लिए आए बंदी और उनके परिजन सहमे हुए है. कोर्ट परिसर में भी अब कोई सुरक्षित नहीं है. सुरक्षा व्यवस्था लचर होने के कारण लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं.
वकीलों के साथ न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी और मुवक्किल भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हर बार घटना के बाद कहा जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




