रेलवे ट्रैक के आसपास नहीं बनेगा छठ घाट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 1:22 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी ने पूर्व की घटनाओं को देखते हुये रेलवे ट्रैक के आसपास छठ घाट नहीं बनाने का आदेश दिया है. उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास छठ घाट बनाने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है. रेलवे ट्रैक के सहारे चलने वाले रेलवे पुल से गुजरने वाले जगहों पर भी छठ नहीं बनाने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी ने पूर्व की घटनाओं को देखते हुये रेलवे ट्रैक के आसपास छठ घाट नहीं बनाने का आदेश दिया है. उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास छठ घाट बनाने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है. रेलवे ट्रैक के सहारे चलने वाले रेलवे पुल से गुजरने वाले जगहों पर भी छठ नहीं बनाने का निर्देश दिया है.

रेलवे ट्रैक के आसपास किसी तरह के आयोजन की अनुमति देने की स्थिति आयोजक से लिखित रूप से शर्त के साथ यह स्पष्ट कर दिया जाये कि वे रेलवे ट्रैक के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे, तेज रोशनी का उपयोग नहीं करेंगे़ यह सुनिश्चित कराने को कहा गया कि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों द्वारा रेलवे लाइन पार करने के लिये केवल समपार फाटक, एफओबी या आरओबी का ही उपयोग करेंगे़ उन्होंने सभी स्टेशनों, रेलवे फाटकों तथा रेलवे ट्रैक पर विशेष निगरानी रखने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन