बस पर चढ़ने के दौरान छात्र जख्मी, मारपीट व तोड़फोड़

समस्तीपुर : नगर थाने के सामने स्थित बस स्टैंड में सोमवार की दोपहर छात्रों एवं स्टैंड में मौजूद बसकर्मियों के बीच जमकर झड़प हुआ. बस से गिरकर एक छात्र के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने से आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए छात्रों ने बस के चालक एवं कंडक्टर के साथ मारपीट की […]
समस्तीपुर : नगर थाने के सामने स्थित बस स्टैंड में सोमवार की दोपहर छात्रों एवं स्टैंड में मौजूद बसकर्मियों के बीच जमकर झड़प हुआ. बस से गिरकर एक छात्र के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने से आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए छात्रों ने बस के चालक एवं कंडक्टर के साथ मारपीट की साथ ही साथ समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर चलने वाली उस बस में जमकर तोड़फोड़ भी की़ बाद में हंगामा कर रहे छात्रों को स्टैंड में मौजूद बस के कर्मियों एवं चालकों ने खदेड़ कर भगाया और घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी़ उधर, जख्मी छात्र चंदौली निवासी चंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ बताया जाता है कि उसके एक पैर में गहरे जख्म हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










