14 स्टेशनों की स्वच्छता की होगी रेटिंग
Updated at : 27 Aug 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर :समस्तीपुर, दरभंगा व जयनगर सहित 14 स्टेशनों की स्वच्छता रेटिंग की जायेगी. साफ-सफाई के आंकलन के लिये क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की ओर से इन स्टेशनों को स्वच्छता रेटिंग के लिये चयनित किया गया है. पहली बार रेल मंडल ने इस सूची में विस्तार करते हुये सकरी, सीतामढ़ी व बगहा स्टेशन की भी क्वालिटी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर :समस्तीपुर, दरभंगा व जयनगर सहित 14 स्टेशनों की स्वच्छता रेटिंग की जायेगी. साफ-सफाई के आंकलन के लिये क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की ओर से इन स्टेशनों को स्वच्छता रेटिंग के लिये चयनित किया गया है. पहली बार रेल मंडल ने इस सूची में विस्तार करते हुये सकरी, सीतामढ़ी व बगहा स्टेशन की भी क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की ओर से टीम से जांच कराने का निर्णय लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया की ओर से यह टीम सितंबर मध्य तक किसी दिन भी रेल मंडल के स्टेशनों में सर्वे का काम शुरु कर सकती है. इन स्टेशनों के अलावा सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज स्टेशनों का भी सर्वे कराया जायेगा. बताते चलें कि रेलवे की ओर से स्टेशनों में साफ-सफाई के संसाधन व कार्यों को लेकर थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाता है.
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की ओर से आने वाले सर्वे टीम के लिये रेल मंडल की ओर से विभिन्न कमेटियों के गठन का काम शुरू कर दिया गया है. इसके तहत विभिन्न पदाधिकारियों को जवाबदेही देने का काम किया जा रहा है. इस बावत जानकारी देते हुये यांत्रिक व पर्यावरण विभाग के इएनएचएम राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही क्यूसीआइ की टीम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों का दौरा करेगी. इसके साथ ही रेटिंग को बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




