रोसड़ा में पिस्टल के बल पर कारोबारी से लाखों की लूट, चाकू से गर्दन रेती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

रोसड़ा के गोविंदपुर व खैरा दरगाह के बीच दिया घटना को अंजाम रोसड़ा :दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर मोबाइल दुकानदार के बाइक पर रखे लाखों मूल्य के मोबाइल से भरे दो बैग लूट लिये. दुकानदार की गर्दन पर चाकू से वार कर रेत दिया. लहूलुहान अवस्था […]
विज्ञापन
रोसड़ा के गोविंदपुर व खैरा दरगाह के बीच दिया घटना को अंजाम
रोसड़ा :दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर मोबाइल दुकानदार के बाइक पर रखे लाखों मूल्य के मोबाइल से भरे दो बैग लूट लिये. दुकानदार की गर्दन पर चाकू से वार कर रेत दिया. लहूलुहान अवस्था में वह बेहोश होकर गिर गया. दुकानदार के साथ दो युवक से भी अपराधियों ने मारपीट की.
घटना को अंजाम देकर अपराधी कई राउंड फायरिंग करते हुए पूरब दिशा की ओर भाग निकले. गंभीर रूप से घायल दुकानदार रोसड़ा थाना क्षेत्र के खैरा दरगाह गांव निवासी रत्नेश्वर महतो के पुत्र अरुण कुमार (35) है. घायल दुकानदार कांग्रेस पार्टी के पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि भी हैं.
घटना गुरुवार की रात गोविंदपुर गांव के मो. अफरोज के खेत के ठीक सामने की सड़क पर हुई. सूचना पर पहुंचे डीएसपी मो. सहरियार अख्तर एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. घायल युवक अरुण कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया. परंतु बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे बेगूसराय ले गये.
इधर, अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की. परंतु सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. जानकारी के अनुसार अरुण कुमार वर्षों से रोसड़ा के ब्लॉक रोड कबीर आश्रम के निकट मोबाइल का दुकान चलाते हैं. अन्य दिनों की भांति रात्रि में दुकान बंद कर गुरुवार की रात करीब 9.15 बजे वे अपनी बाइक से घर की ओर खैरा दरगाह जा रहे थे. उनके साथ छोटा भाई सुशील कुमार व इनके साले विकास कुमार भी बाइक पर सवार थे. बाइक पर दो बैग में भरे करीब दो लाख मूल्य के नये मोबाइल थे. बाइक घर के निकट पहुंचने ही वाला था कि मो. अफरोज के खेत के ठीक सामने दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक कर धक्का मार दिया.
जिससे बाइक समेत व्यवसायी सड़क पर गिर पड़े. अपराधियों ने दुकानदार को गालियां देते हुए पिस्टल लहराने लगे. पिस्टल लहराते देख अरुण कुमार के भाई सुशील कुमार एवं साला विकास कुमार भागने की कोशिश की. परंतु इन दोनों को भी मारपीट की. अपराधियों ने मोबाइल से भरे दोनों बैग लूट लिये. बैग में विभिन्न कंपनी के महंगी मोबाइल सेट रखे थे. अपराधी ने सभी को जान से मारने की बात कहने लगे उसके बाद एक अपराधी ने दुकानदार अरुण कुमार के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. जिससे उन्हें गहरा जख्म होकर तेज खून बहने लगा. वह बेहोश होकर गिर पड़े.
उसके बाद सभी अपराधी मोबाइल से भरे बैग लेकर कई राउंड फायरिंग करते हुए दहशत फैलाकर पूरब दिशा की ओर भाग निकले. हल्ला करने पर ग्रामीण एवं उनके परिवार के लोग जुटे. इस संबंध में घायल युवक के भाई सुशील कुमार के आवेदन पर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अपराधी गिरोह का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




