कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस के लीज एसएलआर में चोरी

Updated at : 30 Jul 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस के लीज एसएलआर में चोरी

समस्तीपुर : विगत 27 जुलाई को कोलकता से रवाना होने वाली13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्स के लीज एसएलआर में रामपुर डुमरा व किउल के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. लीज एसएलआर के लिये तैनात कर्मियों की ओर से इस बावत बरौनी व झाझा आरपीएफ को सूचना दी गयी. जिसके बाद ट्रेन के सीतामढी पहुंचने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : विगत 27 जुलाई को कोलकता से रवाना होने वाली13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्स के लीज एसएलआर में रामपुर डुमरा व किउल के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. लीज एसएलआर के लिये तैनात कर्मियों की ओर से इस बावत बरौनी व झाझा आरपीएफ को सूचना दी गयी. जिसके बाद ट्रेन के सीतामढी पहुंचने के बाद सामान का मिलान किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को कोलकता से लीज एसएलआर में सामान को रखने के बाद इसे सील बंद कर दिया गया था. इस दौरान जब ट्रेन उक्त रेलखंड के करीब पहुंची तो कर्मी निजाम खान ने उक्त एसएलआर के पास स्थित महिला व दिव्यांग कोच में कुछ अज्ञात लोगों को सवार देखा. जब उसने गेट खुलवाने की कोशिश की तो गेट नहीं खुला. इसके बाद रामपुर डुमरा के पास सभी पांच लोग उक्त कोच से उतरकर भाग गये. जिसके बाद कर्मियों ने इसकी सूचना बरौनी आरपीएफ को भेजी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन