समस्तीपुर-किशनपुर रेलखंड पर नन इंटरलॉकिंग के लिए रेलवे ने दी मंजूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-किशनपुर रेलखंड पर नन इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत करने के लिये रेलवे ने मंजूरी दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई के बाद कभी भी इसके लिये कार्य शुरू करने को कहा है. हालांकि अंतिम रुप से तिथि की घोषणा परिचालन विभाग की ओर से ही की जायेगी. इधर, निर्माण विभाग […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर-किशनपुर रेलखंड पर नन इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत करने के लिये रेलवे ने मंजूरी दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई के बाद कभी भी इसके लिये कार्य शुरू करने को कहा है. हालांकि अंतिम रुप से तिथि की घोषणा परिचालन विभाग की ओर से ही की जायेगी. इधर, निर्माण विभाग की मानें तो 20 जुलाई से प्री एनआइ व एनआइ कार्य के लिये निर्माण विभाग पूरी तरह से तैयार है. पहले भी निर्माण विभाग की ओर से 20 से लेकर 28 जुलाई तक प्री एनआइ व एनआइ कार्य करने की योजना बनायी जा चुकी है.
इधर मंगलवार की देर शाम समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी किशनपुर स्टेशन पहुंच वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के साथ ही रिले पैनल आदि जगहों को जाकर देखा. इस अवसर पर निर्माण विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. बताते चलें कि समस्तीपुर-किशनपुर दोहरीकरण कार्य का 30 जून को सीआरएस ट्रायल लिया जा चुका है.
इसके बाद ट्रेनों के परिचालन को लेकर सीआरएस ने भी अपनी मंजूरी दे दी है. इस बीच सिर्फ नन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू करना ही शेष बचा हुआ है. नन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने के बाद समस्तीपुर जंक्शन पर छह रुट पर से मैनुअल आधार पर ही कार्य किये जायेंगे. जिसके बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनें डायवर्ट होने की पूरी उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










