दो गुटों में हिंसक झड़प, दो गंभीर

Updated at : 28 Jun 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में हिंसक झड़प, दो गंभीर

बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उलझे दोनों गुटों के लोग पंचायत में मामला सलटने के बाद फिर भड़का लोगों का गुस्सा समस्तीपुर : जिले का हसनपुर थाना क्षेत्र के करसौली गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों गुट से […]

विज्ञापन

बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उलझे दोनों गुटों के लोग

पंचायत में मामला सलटने के बाद फिर भड़का लोगों का गुस्सा
समस्तीपुर : जिले का हसनपुर थाना क्षेत्र के करसौली गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों गुट से कई लोग जख्मी हो गये. जिसमें राजेन्द्र महतो के पुत्र अशोक महतो एवं स्व. चंद्रदेव महतो के पुत्र चंदन महतो नामक दो व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जाती है.
जिन्हें हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराये जाने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में जख्मियों ने घटना को लेकर बताया है कि गांव के ही कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान उनके बच्चों का झगड़ा हो गया था. जिसमें पंचायत भी बैठी थी.
पंचायत के बाद बात खत्म हो गयी थी. लेकिन जब उनके घर के लोग बुधवार की रात उनके टोले में भोज खाने गये तो वहां आरोपितों ने फिर से इन्हें पीट दिया. इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह जब वे लोग आरोपी के यहां शिकायत करने पहुंचे तो उनलोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. इधर, सदर अस्पताल में घायल का इलाज जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन