भररिया व शंकरपुर में 13 घर खाक, लाखों का नुकसान

Updated at : 20 Apr 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
भररिया व शंकरपुर में 13 घर खाक, लाखों का नुकसान

शिवाजीनगर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भररिया और शंकरपुर गांव में शनिवार को अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

शिवाजीनगर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भररिया और शंकरपुर गांव में शनिवार को अचानक आग लग गयी. इस घटना में 13 घर जलकर राख हो गये. ग्रामीण दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया. इस घटना में घरों के अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के घरेलू सामान, नगद रुपये, साइकिल सहित अन्य समान जलकर बर्बाद हो गये. घटना के बाद जले हुए सामान को देख कर पीड़ित परिवार की महिलाएं फूट-फूट कर रो रही थी. आग बुझा रहे भररिया गांव के सरपंच पति रामकृपाल पासवान, राज कुमार पासवान, दिनेश महतो, किशोर कुमार, दीपक कुमार, कन्हैया कुमार, सुजीत कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, शंकर पासवा, गवई पासवान, जागेश्वर पासवान, संजय पासवान, रामबाबू महतो आदि ने बताया कि शनिवार की दोपहर अचानक एक घर से आग की लपट निकलने लगी. कड़ी धूप व तेज पछुवा हवा के कारण देखते ही देखते आसपास के दर्जनभर से अधिक घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया. इसमें शंकर पासवान के नगद पंद्रह हजार, शिव नारायण पासवान की पत्नी बबीता देवी के 70 हजार नगद, बीजो पासवान के लगभग 80 हजार रुपये जो शादी की तैयारी के लिए घर में रखा जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान दमकल को सूचना दी गयी. घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीण और दमकल के सहयोग आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. अंचलाधिकारी वीणा भारती, मुखिया संजीव कुमार पासवान, पैक्स अध्यक्ष घुरन यादव, पूर्व मुखिया बुधन पासवान, माधव झा घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट तैयार कर सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है. इधर, शंकरपुर पंचायत के ग्रामीण मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शंकरपुर पंचायत के वार्ड 10 में शनिवार सुबह में हरे कृष्ण मंडल के पुत्र संतोष कुमार के फूस के घर आग लग गई थी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना में घर के अंदर रखे सामान जल गये. मुखिया विभा कुमारी, सीओ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन