मुक्तापुर स्टेशन के पास जानकी एक्स के लोको पायलट को पीटा

Updated at : 29 May 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
मुक्तापुर स्टेशन के पास जानकी एक्स के लोको पायलट को पीटा

कॉशन के लिए लाल कपड़े को देख कर उलझ पड़े ड्राइवर व निर्माण कर्मी एक घंटे तक खड़ी रही जानकी एक्सप्रेस समस्तीपुर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन के पास जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट को निर्माण कर्मियों ने पीट दिया. जिसके कारण ट्रेन का परिचालन एक घंटे तक बाधित […]

विज्ञापन

कॉशन के लिए लाल कपड़े को देख कर उलझ पड़े ड्राइवर व निर्माण कर्मी

एक घंटे तक खड़ी रही जानकी एक्सप्रेस
समस्तीपुर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन के पास जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट को निर्माण कर्मियों ने पीट दिया. जिसके कारण ट्रेन का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा.
इस बीच ट्रेन मुक्तापुर के पास ही खड़ी रही. ट्रेन के लोको पायलट राजाराम पासवान व सह लोको पायलट अरविंद कुमार मंडल ने मुक्तापुर स्टेशन मास्टर को खुद के साथ मारपीट करने का मेमो दिया है. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के स्थानीय केंद्र के प्रभारी विनोद कुमार, रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर घटना स्थल पर पहुंचे.
जहां दोहरीकरण कार्य में जुटे कर्मियों व लोको पायलट को समझाबुझा कर मामला शांत कराया. इसके बाद ट्रेन को समस्तीपुर जंक्शन के लिये रवाना किया गया. ट्रेन एक घंटेभर देरी से करीब 11.30 बजे समस्तीपुर पहुंची. आरपीएफ की ओर से पोस्ट कमांडर मो. आलम अंसारी ने बताया कि घटना के बाद मंगाये गये मेमो में मारपीट की जानकारी दी गयी है.
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके लिये सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक ब्लॉक लिया गया था. इसके बाद निर्माण कार्य की शेष प्रक्रिया पूरी करनी थी. मंगलवार की सुबह 8 बजे के बाद रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए कॉशन दे रखा था. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने रेल ट्रैक पर लाल झंडा गाड़ रखा था. इसी बीच जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने लाल झंडी देखकर ट्रेन को रोक दिया. मजदूरों से झंडी को लेकर सवाल-जवाब की.
मजदूरों ने कॉशन लेकर काम करने की जानकारी दी. परंतु उस वक्त वह निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले औजारों को ही ठीक-ठाक कर रहा था. इसी बात को लेकर लोको पायलट मजदूरों से उलझ पड़े. इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई को भेजी गयी. पीडब्ल्यूआई ने लोको पायलट को समझाया मगर मामला बढता गया. सेक्शन के पीडब्ल्यूआई केके मिश्रा ने बताया कि कुछ स्पीड रिस्ट्रीक्शन में बदलाव किया था.
उस जगह पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन पास कराना था. जिसकी समझ लोको पायलट को नहीं हो रही थी. इधर, संपर्क करने पर मुक्तापुर स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलट की ओर से मारपीट का मेमो दिया गया है. हालांकि पीडब्ल्यूआई की ओर से अभी तक इस घटना के संबंध में किसी तरह का मेमो स्टेशन को नहीं मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन