अवध-असम एक्सप्रेस में युवक की मौत

समस्तीपुर : लालगढ से डिब्रुगढ के बीच चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के सीटानावाद के रहने वाले गौरव पासवान के रुप में की गयी है. यात्रियों की सूचना पर स्थानीय जंक्शन पर उक्त युवक को बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों […]
समस्तीपुर : लालगढ से डिब्रुगढ के बीच चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के सीटानावाद के रहने वाले गौरव पासवान के रुप में की गयी है. यात्रियों की सूचना पर स्थानीय जंक्शन पर उक्त युवक को बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों को बुलाया गया था.
मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस बाबत रेल यात्रियों ने बताया कि वह युवक एस 8 बोगी में सीट संख्या 65 पर सफर करने के लिये दिल्ली में सवार हुआ था. इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ती गयी. जब तक उसके साथ आने वाले परिजन कुछ समझ पाते इस बीच उसने दम तोड़ दिया.
लाश को देखते हुये आसपास के सह यात्री वहां से खिसकना ही मुनासिब समझा. इसके बाद जंक्शन पर जीआरपी को इस बाबत सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया. हालांकि परिजनों ने बताया कि बरौनी जंक्शन पर लाश को लेने के लिये उसके परिजन इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी को बरौनी जंक्शन तक परिजनों के साथ भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




