रामपुरा मोड़ के पास दुर्घटना के विरोध में सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2019 1:40 AM
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर रामपुरा मोड़ के पास शनिवार को पुनः बाइक व साइकिल में टक्कर हुई. जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी रामपुरा मोड़ जाम कर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गये व पथ को […]
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर रामपुरा मोड़ के पास शनिवार को पुनः बाइक व साइकिल में टक्कर हुई. जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी रामपुरा मोड़ जाम कर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गये व पथ को जाम कर दिया.
सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए घटनास्थल से बैरंग वापस हो गये. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों के द्वारा लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया गया. घायल युवक की पहचान रामपुरा गांव निवासी राम किशोर महतो के रूप में हुई. मौके से बाइक सवार भागने में सफल रहा. बता दें कि शुक्रवार को भी मधुबनी से मोरवा के शिउरी मेला में भाग लेने जा रहे लोगों से भरी टाटा मैजिक रामपुरा मोड़ के पास पलट गई. जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे. जिसको लेकर शुक्रवार को भी चार घंटे से अधिक समस्तीपुर-दरभंगा मुख पर जाम रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










