पानी के लिए उतरे लोग, सड़क जाम कर की आगजनी, हंगामा

समस्तीपुर : जिले में पेयजल की समस्या गंभीर बनती जा रही है़ चापाकल ठप हो चुके हैं. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है़ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है. रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा में सड़क जाम करने के बाद […]
समस्तीपुर : जिले में पेयजल की समस्या गंभीर बनती जा रही है़ चापाकल ठप हो चुके हैं. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है़ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है.
रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा में सड़क जाम करने के बाद सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाने के ही धुरलख पंचायत के लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये़ खासकर वार्ड संख्या 11, 12 एवं 13 की दर्जनों महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे हाथों में डोल-बाल्टी लेकर भूईधारा पंचवटी चौक पर उतर गये़ लोगों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया़ आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर घंटों सड़क को अवरुद्ध रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




