जेल से छूट कर आये बाप से बेटी को जान का खतरा

Updated at : 02 Mar 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
जेल से छूट कर आये बाप से बेटी को जान का खतरा

पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी गुहार पिता पर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का लगाया था आरोप एसपी हरप्रीत कौर ने मुफस्सिल पुलिस को दिया जांच का आदेश समस्तीपुर : अपने पिता पर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर चर्चा में आने वाली एक नाबालिग लड़की ने […]

विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी गुहार

पिता पर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का लगाया था आरोप
एसपी हरप्रीत कौर ने मुफस्सिल पुलिस को दिया जांच का आदेश
समस्तीपुर : अपने पिता पर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर चर्चा में आने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक बार फिर उसी पिता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है़. उसने शुक्रवार को एसपी हरप्रीत कौर को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है़. एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि जेल से छूटकर आने के बाद उसके पिता केस खत्म होने के बाद उसकी हत्या कर लाश गायब करने की साजिश रच रहे हैं. उसने आवेदन में कहा है कि उसके पिता ने दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया.
इसको लेकर उसने महिला थाना में केस दर्ज कराया तो उसके पिता को जेल भेजा गया. इधर, जेल से निकलने के बाद गुरुवार को उसने अपने पिता के द्वारा साजिश रचने की बात कही है़. लड़की ने कहा है कि उसके पिता का आपराधिक इतिहास रहा है, समाज के लोग उससे डरते हैं क्योंकि एक नेता का उसके घर पर उठना बैठना है़ और तो और उसकी मां भी आरोपी पिता के ही पक्ष में रहती है़ इसलिए उसका कोई सहारा भी नहीं है और फिलहाल वह अपनी फुआ के घर पर रह रही है़.
इस लड़की ने यौन शोषण के उस केस में नॉरकोटिक टेस्ट कराने की भी मांग की है़. बता दें कि 13 दिसंबर को 12वीं की उक्त छात्रा ने महिला थाना में अपने सौतेले पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उसने सौतेले पिता पर दो वर्षों से लगातार जोर-जबरदस्ती और जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. महिला थाना पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस की मदद से तत्काल आरोपित बाप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वहीं, मेडिकल बोर्ड के द्वारा उसकी मेडिकल जांच करायी गयी थी.
सूत्रों के अनुसार मेडिकल जांच में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाये जाने की पुष्टि भी हुई थी. हालांकि बाद में उक्त छात्रा ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया था. इसके बाद वह अपने फुआ के यहां रहने लगी थी. वैसे चर्चा यह भी है कि किसी युवक के प्रेमजाल में बहक कर उसने पिता को आरोपित किया था़ लेकिन इससे पीड़िता साफ इनकार भी करती है़.
इधर, एसपी हरप्रीत कौर का कहना है कि लड़की ने पूर्व में अपने सौतेले पिता के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था. अब वह अपनी हत्या कर दिये जाने की आशंका दर्ज करा रही है़ उसकी शिकायत पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन