परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी को बंदर ने काटा, गिरकर कई जख्मी

दलसिंहसराय : शहर के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय केन्द्र पर चल रही परीक्षा के दौरान सोमवार को पहली पाली की परीक्षा में अपने सीट पर बैठने के चक्कर में दीवाल से टकराकर एक परीक्षार्थी जख्मी हो गया. सिर फुट जाने से कुछ देर के लिये वह बेहोश हो गया. जख्मी छात्र रामजानकी उच्च विद्यालय खालिसपुर […]
दलसिंहसराय : शहर के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय केन्द्र पर चल रही परीक्षा के दौरान सोमवार को पहली पाली की परीक्षा में अपने सीट पर बैठने के चक्कर में दीवाल से टकराकर एक परीक्षार्थी जख्मी हो गया. सिर फुट जाने से कुछ देर के लिये वह बेहोश हो गया.
जख्मी छात्र रामजानकी उच्च विद्यालय खालिसपुर का परीक्षार्थी और किसनपुर निवासी राम बहादुर महतो को पुत्र सचिन कुमार बताया गया है़. केन्द्राधीक्षक मो़ रिजवान अहमद ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों व मेडिकल टीम की दी़ सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने परीक्षा केन्द्र पहुंच कर जख्मी परीक्षार्थी की चिकित्सा की.
तब जाकर करीब 50 मिनट के विलंब के बाद उक्त छात्र अपने गणित विषय की परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दे सका. इधर संत जोसेफ पब्लिक स्कूल दक्षिण परीक्षा केन्द्र पर दूसरी पाली की परीक्षा में एक छात्रा परीक्षार्थी बेहोश हो गई. केन्द्राधीक्षक की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने उसकी चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल लाकर की.
हालांकि छात्रा की परीक्षा अंतिम समय में कुछ देर के लिये इलाज के कारण छूटने की बात कही जा रही है़ छात्रा दलसिंहसराय के कमरांव वार्ड पांच के विशुनदेव राम की पुत्री खुशबू कुमारी बतायी गई है़.
छात्रा ने इलाज के दौरान अस्पताल में बताया कि दो दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी और कुछ देर उसने परीक्षा भी दी मगर अंतिम समय में उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई़ एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने बताया कि दोनों परीक्षार्थी की चिकित्सा की गई है़. वहीं पहली पाली की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा परीक्षार्थी चकमेहसी थाने के रसलपुर बघला निवासी राम किशोर साह के पुत्र रविन्द्र कुमार को स्टेशन के पास एक बंदर ने काट लिया़ जिसकी चिकित्सा भी अनुमंडल अस्पताल में करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




