समस्तीपुर : युवक के मोबाइल को किया हैक, हिजबुल मुजाहिदीन ज्‍वॉइन नहीं करने पर उठा लेने की धमकी

Updated at : 20 Feb 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : युवक के मोबाइल को किया हैक, हिजबुल मुजाहिदीन ज्‍वॉइन नहीं करने पर उठा लेने की धमकी

कमलेश झा समस्तीपुर के युवक को व्हाट्सएप के जरिये मिला मैसेज युवक के मोबाइल को किया हैक, सारा डाटा भी चुराया समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक को उसके व्हाट्सएप पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन करने का धमकी भरा मैसेज मिला है. ऐसा नहीं नहीं करने पर उसके पूरे परिवार को उठा […]

विज्ञापन
कमलेश झा
समस्तीपुर के युवक को व्हाट्सएप के जरिये मिला मैसेज
युवक के मोबाइल को किया हैक, सारा डाटा भी चुराया
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक को उसके व्हाट्सएप पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन करने का धमकी भरा मैसेज मिला है. ऐसा नहीं नहीं करने पर उसके पूरे परिवार को उठा लेने की धमकी दी गयी है.
युवक का दावा है कि धमकी भेजने वाले ने मोबाइल को हैक कर उसका सारा डाटा भी चुरा लिया है. मैसेज मिलने के बाद उसका पूरा परिवार दहशत में है. बताया जाता है कि नौ फरवरी को मैसेज मिला था. इसके बाद वह इतना डर गया कि शहर से बाहर चला गया. लौटने के बाद उसने अपने एक रिश्तेदार व दोस्तों को इसकी जानकारी दी. दोस्तों के कहने पर वह सोमवार को एसपी हरप्रीत कौर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा.
कुछ यूं लिखा था मैसेज : ‘सुनो लड़के, मैं तुम्हारा वास्तविक लोकेशन लेने के लिए जानबूझकर यह गेम खेल रहा था़ अब मैं तुम्हारे घर पर आऊंगा और शूटर से तुम्हें उठवा लूंगा. अब तुम्हारे पास मात्र एक ऑप्शन बचा है कि तुम हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर लो. आपको अल्लाह जागीर के नाम पर एक बॉक्स दिया जायेगा. हमने तुम्हारे नंबर को हैक कर उसकी आइडी से बैंक एकाउंट व वोटर आइडी कार्ड सहित परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ले ली है.
अगर तुम हमारे शर्त को स्वीकार नहीं करते हो तो हम तुम्हारे पूरे परिवार को एक-एक कर उठवा लूंगा़ ‘ मैसेज के बाद उसका मोबाइल हैक कर लिया गया. इसका सबूत हैकर्स ने युवक के मोबाइल की सभी निजी तस्वीरों का स्क्रीन शॉट बना कर उसके ही व्हाट्सएप पर भेजना शुरू कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन