ePaper

छठ में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से 16 दबे, चार की मौत

Updated at : 10 Nov 2018 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
छठ में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से 16 दबे, चार की मौत

उजियारपुर (समस्तीपुर) :छठ के लिए बननेवाले चूल्हे के लिए मिट्टी लाने के दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी धंसने से 16 लोग दब गये, जिनमें एक किशोर, दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गयी. वहीं, शंकर पासवान, रमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, नीतीश कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार, विकास […]

विज्ञापन
उजियारपुर (समस्तीपुर) :छठ के लिए बननेवाले चूल्हे के लिए मिट्टी लाने के दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी धंसने से 16 लोग दब गये, जिनमें एक किशोर, दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गयी. वहीं, शंकर पासवान, रमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, नीतीश कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार एवं रीणा देवी घायल हो गये.
मृतकों में नाजिरपुर की कुमारी रूणा, अमित कुमार, राज कुमारी देवी एवं लालो पासवान शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर इस घटना के सदमे से शिवजी सिंह को हार्ट अटैक हो गया़ परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है़ इसमें शिवजी सिंह की भावज राज कुमारी देवी की मौत हो गयी है.
ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व में चूल्हा बनाने के लिए वार्ड छह स्थित मैया पोखर के भिंडा से कई दिनों से गांव के लोग मिट्टी काट रहे थे, जिससे लंबी सुरंग बन गयी थी. शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही लोग मिट्टी काट कर घर ले जा रहे थे. कई लोग मिट्टी काट रहे थे और कुछ उसके ऊपर खड़े थे.
इसी दौरान मिट्टी का बड़ा टिला धराशायी हो गया, जिसमें 16 लोग दब गये़ ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे दबे चार बच्चों एवं तीन महिलाअों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को बचा लिया. लेकिन, चार लोगों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन