ePaper

बिहार संपर्क सहित 12 ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रियों पर पड़ेगा असर

Updated at : 22 Jan 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार संपर्क सहित 12 ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रियों पर पड़ेगा असर

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे नन इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, समस्तीपुर . गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे नन इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है. यह कार्य बभनान, परसा तिवारी व स्वामी नारायण छपिया के बीच लगभग 12 किलोमीटर के रेलखंड में किया जायेगा. इस कारण 23 और 24 जनवरी को ब्लॉक लिया गया है, जिसका असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा. इस दौरान कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेगी. कुछ ट्रेनों को नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का बभनान और स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव नहीं दिया जायेगा.

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें

23 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष, बरौनी से चलने वाली ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष, दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जायेगा. इसी तरह 24 जनवरी को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. वहीं दिल्ली और अन्य स्टेशनों से बिहार की ओर आने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. 23 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष, आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस व काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलाया जायेगा.

पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन

नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित भी किया गया है. 23 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे और लखनऊ मंडल में 90-90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा. जम्मूतवी से चलने वाली ट्रेन संख्या 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 65-65 मिनट, जबकि अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को 60-60 मिनट नियंत्रित किया जायेगा. इसके अलावा कटिहार से चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और मदार जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19623 मदार जंक्शन-दरभंगा एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा.

बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं दी जाने वाली ट्रेन

23 और 24 जनवरी को बभनान स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव नहीं दिया जायेगा. इनमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं. इसी तरह स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर भी 23 और 24 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस व बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव नहीं रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन