ढाका-शिवहर पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी

पताही/सिकरहना : नेपाल के पहाड़ी में हो रही बारिश का असर पूर्वी चंपारण में देखने को मिल रहा है. नेपाल से निकलनेवाली बागमती व लालबकेया के जलस्तर में मंगलवार की शाम अचानक वृद्धि होने से ढाका से बेलवाघाट होकर शिवहर को जोड़नेवाले पथ पर बागमती का पानी चढ़ गया है. इसके कारण आवागमन बंद हो […]
पताही/सिकरहना : नेपाल के पहाड़ी में हो रही बारिश का असर पूर्वी चंपारण में देखने को मिल रहा है. नेपाल से निकलनेवाली बागमती व लालबकेया के जलस्तर में मंगलवार की शाम अचानक वृद्धि होने से ढाका से बेलवाघाट होकर शिवहर को जोड़नेवाले पथ पर बागमती का पानी चढ़ गया है. इसके कारण आवागमन बंद हो गया है. जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. इसी तरह लालबकेया नदी के फुलवरिया घाट पर नदी के तेज धार होने के कारण नाव का परिचालन बंद कर दिया गया है.
ऐसे में लोग लालबकेया नदी के गुआवारी घाट रेलवे पुल होकर जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल में जब भी बारिश होती है तो दोनों नदियों में बाढ़ आ जाती है. लालबकेया देवापुर के पास बागमती की मुख्यधारा में मिलती है, जिसके कारण बेलवा घाट पथ पर पानी चढ़ गया है. देवापुर और बेलवा के बीच पुल नहीं बनने के कारण नदी में बांध नहीं है और उसी टूटान (गैप) से नदी का पानी देवापुर,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










