समस्तीपुर : शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने पर आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचे पांच ग्रामीण, गिरफ्तार

समस्तीपुर : पूसा प्रखंड में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि नहीं देने से क्षुब्ध उपमुखिया सहित पांच ग्रामीणों ने बुधवार को समाहरणालय में सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का प्रयास किया़ लेकिन मौके पर मौजूद नगर थाने की पुलिस ने सभी को आत्मदाह करने से पूर्व ही हिरासत में ले लिया़ हिरासत में लिये गये […]
समस्तीपुर : पूसा प्रखंड में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि नहीं देने से क्षुब्ध उपमुखिया सहित पांच ग्रामीणों ने बुधवार को समाहरणालय में सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का प्रयास किया़ लेकिन मौके पर मौजूद नगर थाने की पुलिस ने सभी को आत्मदाह करने से पूर्व ही हिरासत में ले लिया़ हिरासत में लिये गये लोगों में पूसा प्रखंड के दिघरा पंचायत के उपमुखिया संजीत कुमार पाण्डेय, भुवनेश्वर साह, रौशन कुमार किशलय, त्रिभुवन चौधरी एवं रविंद्र झा शामिल हैं. बता दें कि आत्मदाह की पूर्व सूचना को लेकर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर चतुर्वेदी सुधीर कुमार समाहरणालय परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










