समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर व दरभंगा स्टेशन को कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस

Published at :06 Jun 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर व दरभंगा स्टेशन को कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर व दरभंगा स्टेशन को कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस कर दिया है. समस्तीपुर की प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो, तीन,चार व पांच पर आगमन व प्रस्थान करने वाले गाड़ियों को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. जबकि दरभंगा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो व तीन को इस सिस्टम से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने समस्तीपुर व दरभंगा स्टेशन को कोच गाइडेंस सिस्टम से लैस कर दिया है. समस्तीपुर की प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो, तीन,चार व पांच पर आगमन व प्रस्थान करने वाले गाड़ियों को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. जबकि दरभंगा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो व तीन को इस सिस्टम से लैस किया गया है. इधर मंडल के तहत पड़ने वाले जयनगर स्टेशन को भी इस सिस्टम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिये मंडल ने निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसके बाद यहां पर कार्य की शुरुआत कर दी जायेगी. हालांकि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या 6 व 7 पर तकनीकी समस्या के कारण अभी तक कोच गाइडेंस सिस्टम नहीं लगाया गया है. इधर मंडल के सिग्नल व दूरसंचार केंद्र की मानें तो मंडल के कुछ और नये स्टेशन में यह सुविधा दी जा सकती है. कोच गाइडेंस सिस्टम तकनीक से लैस हो जाने के बाद स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान करने वाली गाड़ियों के कोच के लिये यात्रियों को भागदौड़ नहीं करनी होगी. प्लेटफाॅर्म के जिस जगह पर जो कोच लगेगी इसकी जानकारी लगे डिस्पले में उपलब्ध करायी जायेगी. जिससे यात्रियों को कोच खोजने में परेशानी नहीं होगी.

जयनगर रेलवे स्टेशन पर सिस्टम लगाने
की तैयारी शुरू
प्लेटफाॅर्म पर गाड़ियों के आगमन पर मिल सकेगी कोच की जानकारी
सिग्नल साइटिंग के तहत सिग्नलों की जांच शुरू
समस्तीपुर रेल मंडल के सभी सिग्नलों की सिग्नल साइटिंग के तहत जांच चलायी जा रही है. इसमें ऐसे सिग्नलों को बदलने व दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है जो तकनीकी कारणवश रेल के ड्राइवरों को नहीं दिखाई पड़ते हैं. मंडल के सभी खंड पर इस अभियान के तहत पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. साथ ही लगातार भ्रमण कर ऐसे सिग्नलों को ठीक करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन