आज सम्मानित होंगी जिले की दस अपराजिताएं

Published at :02 Jun 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
आज सम्मानित होंगी जिले की दस अपराजिताएं

समस्तीपुर : अपने कार्यो की बदौलत समाज में प्रतिष्ठा अर्जित कर दूसरों के लिये नजीर बनने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित करने का प्रभात खबर से बीड़ा उठाया है. इसके तहत शनिवार 2 जून को प्रभात खबर की ओर से शहर के पटेल मैदान में अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अपने कार्यो की बदौलत समाज में प्रतिष्ठा अर्जित कर दूसरों के लिये नजीर बनने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित करने का प्रभात खबर से बीड़ा उठाया है. इसके तहत शनिवार 2 जून को प्रभात खबर की ओर से शहर के पटेल मैदान में अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली दस महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा जायेगा. कार्यक्रम का उद‍्घाटन जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह करेंगे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन है. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता संजय कुमार उपाध्याय और सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका देवी अपने सुरीले गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन