विवाद में तेजाब से हमला, युवक गंभीर

Published at :02 Jun 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में तेजाब से हमला, युवक गंभीर

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के तीरा गांव में भूमि विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया. उसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां से चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना को […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के तीरा गांव में भूमि विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया. उसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां से चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना को लेकर घायल युवक के पिता ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. इसमें पड़ोस के ही दो लोगों को आरोपित किया है. घायल युवक कल्याणपुर थाने के तीरा गांव निवासी परमेश्वर साहनी के पुत्र हरीश साहनी (40) है.

गांव वालों का बताना है कि दो पड़ोसियों के बीच बहुत दिनों से जमीन विवाद चल रहा है. शुक्रवार को जमीन को लेकर दोनों आमने-सामने हो गये. इसमें एक गुट के लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया. इसमें हरीश के शरीर पर तेजाब पड़ने के कारण झुलस गया. कल्याणपुर थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर का बताना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर तहकीकात शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन