हमर उदयन महान, हमर करियन महान...

शिवाजीनगर : करियन में जारी उदयनाचार्य पर्व समारोह की पहली शाम मैथिली कविता व गीत के नाम रहा… हमर युग युगसं नाम अछि, पंडित के गाम हमर उदयन महान, हमर करियन महान श्रोताओं के दिलोदिमाग में अपनी अमिट छाप छोड़ गयी. काव्य गोष्ठी के दौरान दरभंगा से जय प्रकाश चौधरी जनक, चंद्रमणि झा, अशोक मेहता, […]
शिवाजीनगर : करियन में जारी उदयनाचार्य पर्व समारोह की पहली शाम मैथिली कविता व गीत के नाम रहा… हमर युग युगसं नाम अछि, पंडित के गाम हमर उदयन महान, हमर करियन महान श्रोताओं के दिलोदिमाग में अपनी अमिट छाप छोड़ गयी. काव्य गोष्ठी के दौरान दरभंगा से जय प्रकाश चौधरी जनक, चंद्रमणि झा, अशोक मेहता, मणिकांत झा, राघव रमण, मधुबनी से अजीत आजाद, प्रणव नार्मदेय, दिलीप कुमार झा, दीपनारायण विद्यार्थी, कमलेश प्रेमेंद्र, अवधेश झा, मैथिल प्रशांत, आनंद मोहन झा, सतीश साजन, पटना से रजनीश प्रियदर्शी, गुंजन श्री, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के प्रसिद्ध कवि विजय व्रत कंठ, राजीव रंजन झा एवं करियन गांव के अमित मिश्र, सुमित मिश्र गुजन, बाल मुकुंद पाठक व सौरभ ठाकुर ने अपनी-अपनी कविता से श्रोताओं का मन मोह लिया.
इसके बाद रातभर मिथिला के प्रसिद्ध मैथिली गीतकार गायक रंजना सिंह, रचना झा, माधव राय, रामबाबू झा, कुंज बिहारी मिश्र, रामसेवक ठाकुर, दुखी राम व सुरेश पंकज ने मैथिली भक्ति व लोकगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. दरभंगा मिर्जापुर गांव के पं. विपिन मिश्रा एवं अमरनाथ मिश्र ने अलग अलग धुन में शंखनाद व अन्य वादन की प्रस्तुति कर जमकर ताली बटोरी. कवि व गायकों को उदयन सेवा संस्थान के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने पाग चादर से सम्मानित किया. संचालन बालमुकुंद पाठक व राम सेवक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उदयन सेवा संस्थान सचिव मोहनानंद पाठक, पवन झा, शंभू झा, मुखिया बुधन पासवान, माधव झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










