आत्‍महत्‍या करने गये प्रेमी-प्रमिका, प्रेमी ने ट्रेन से कट कर दी जान, मौत सामने देख ट्रैक से उठ भागी प्रेमिका

Updated at : 17 May 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या करने गये प्रेमी-प्रमिका, प्रेमी ने ट्रेन से कट कर दी जान, मौत सामने देख ट्रैक से उठ भागी प्रेमिका

दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे के साथ मरने को आमादा प्रेमी ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी, तो बेचारी प्रेमिका को अचानक सामने मौत देख कर हिम्मत नहीं हुई और उसने अपनी जान बचा ली़ उसकी आंखों के सामने बेचारे प्रेमी की ट्रेन से कट कर मौत हो […]

विज्ञापन
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : साथ जीने-मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे के साथ मरने को आमादा प्रेमी ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी, तो बेचारी प्रेमिका को अचानक सामने मौत देख कर हिम्मत नहीं हुई और उसने अपनी जान बचा ली़
उसकी आंखों के सामने बेचारे प्रेमी की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन की 34 व 35 नंबर रेलवे गुमटी की पोल संख्या 12/20 व 12/22 के बीच घटी़ सूचना पर अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धनंजय कुमार को ट्रेन से कट कर अपनी जान गंवाने वाले प्रेमी की लाश भी नहीं मिली़ पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके शव को उसके घरवाले उठा कर भाग निकले़ वैसे मृतक युवक दलसिंहसराय थाने के केवटा वार्ड 3 निवासी स्व़ डॉ विजयकांत राय उर्फ लालबाबू राय का छोटा पुत्र अमर कुमार 22 वर्ष बताया गया है. उसकी कथित प्रेमिका भी दलसिंहसराय थाने के भगवानपुर चकसेखू कुरनी की रहनेवाली बतायी गयी है. उसका ननिहाल भी केवटा गांव ही बताया गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त दोनों प्रेमी-प्रेमिका साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे. वहां दोनों साथ-साथ आती ट्रेन को देख कर ट्रैक पर लेट गये. जब तक स्थानीय लोग दोनों को बचाने दौड़े, तब तक आती ट्रेन व मौत को देख कर प्रेमिका की हिम्मत नहीं हुई और वह उठ गयी, जबकि ट्रेन के पहुंचते ही प्रेमी युवक की चपेट में आकर उसके टुकड़े हो गये़ कथित प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत को देख वहां से भाग निकली़
मामले को लेकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि उसे मृतक युवक की लाश नहीं मिली है. पुलिस के पहुंचने पर सिर्फ खून के छींटे घटनास्थल पर बिखड़े मिले और तब तक उसके शव को उसके पहुंचे लोगों की ओर से ले जाने की बात घटनास्थल पर लोगों ने बतायी है. इसको लेकर उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन