अपने ही शागिर्दों के टार्गेट पर बना हुआ है सन्नी

Published at :12 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
अपने ही शागिर्दों के टार्गेट पर बना हुआ है सन्नी

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम का रहने वाला सन्नी कुमार पहले से भी अपराधियों के निशाने पर रहा है. उसे टार्गेट करने वाला कोई और नहीं उसके बीते दिनों के शार्गिद ही रहे हैं. गत वर्ष 16 जुलाई की आधी रात भी अपराधी उसकी तलाश में कर्पूरीग्राम पहुंचे थे. अपराधियों को मिली सूचना में थोड़ी चूक हो […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम का रहने वाला सन्नी कुमार पहले से भी अपराधियों के निशाने पर रहा है. उसे टार्गेट करने वाला कोई और नहीं उसके बीते दिनों के शार्गिद ही रहे हैं. गत वर्ष 16 जुलाई की आधी रात भी अपराधी उसकी तलाश में कर्पूरीग्राम पहुंचे थे.

अपराधियों को मिली सूचना में थोड़ी चूक हो गयी. जिससे उसकी तो जान बच गयी परंतु खोजबीन के दौरान सामने आये सन्नी के चाचा गब्बर को अपनी जान गंवानी पड़ी. अपराधियों ने तैश खाकर गब्बर को गोलियों से छलनी कर दिया. जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इसमें मगरदही खरीदाबाद निवासी शत्रुघ्न राय के अलावा कई और लोगों को भी नामजद किया गया है. यह मामला अभी कोर्ट में है. इसी बीच गुरुवार की रात एक बार फिर कर्पूरीग्राम धमके अपराधियों ने सन्नी को उसकी दुकान पर ही टार्गेट पर ले लिया. ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गोली मार दी. चिंताजनक स्थिति में उसका इलाज पटना में जारी है. अपने बयान मे घायल सन्नी ने तीन अपराधियों को आरोपित किया है. इसमें एक नामजद निरपुर का बादल भी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन