बिहार : समस्तीपुर में बेटे ने अपने पिता को ही गोलियों से भूना, मौत

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में बिथान थाना के बेलसंडी गांव में आपसी विवाद में रविवार की सुबह पुत्र ने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक को छह गोली लगी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस फिलहाल मामले […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में बिथान थाना के बेलसंडी गांव में आपसी विवाद में रविवार की सुबह पुत्र ने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक को छह गोली लगी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.
घटना के संबंध में बतायाजाताहै कि उमेश यादव का अपने पुत्र लालबाबू से विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह भी इसी को लेकर फिर विवाद हुआ. जिसमें बात बढ़ने पर लालबाबू ने पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ फायरिग करनी शुरू कर दी. इसमें छह गोली उमेश को लगी और मौके पर ही उसने दमतोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें… रोने पर पिता ने ढाई साल की बेटी को पीट कर मार डाला, गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










