नित्यानंद की जीत पर 101 किलो का चढ़ाया लड्डू

Updated at : 05 Jun 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
नित्यानंद की जीत पर 101 किलो का चढ़ाया लड्डू

भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की जीत पर लरुआ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमानजी को एक सौ एक किलो का लड्डू चढ़ा कर पूजा की गई.

विज्ञापन

मोरवा : भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की जीत पर लरुआ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमानजी को एक सौ एक किलो का लड्डू चढ़ा कर पूजा की गई. सांसद कार्यालय प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति भाव से लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया. कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पिंटू कुमार, फूलन कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, बिल्टू सहनी, अमरेश कुमार झा, उदय कुमार चौधरी, श्याम सुंदर त्यागी, दीपनारायण सिंह, आदित्य कुमार सिंह, ध्रुव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, त्रिलोकी झा, आदित्य कुमार मौजूद थे. दूसरी ओर उजियारपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से शांभवी चौधरी की जीत पर लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दिया है. वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रकान्त चौधरी, राम सुमरन सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, रामाश्रय सहनी, पंकज कुमार सिंह, फूलन कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, पूर्व मुखिया लाल झा, शिव कुमार सिंह, उदय कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार चौधरी, दिनेश शर्मा, अवधेश शर्मा, प्रमुख सान्या नेहा, गौरव कुमार शर्मा, सौरव शर्मा, नंदकिशोर झा, राधे श्याम झा, हरि पोद्दार, मुखिया निक्की गिरी, पिंटू कुमार गिरी, चन्द्रेश्वर पासवान, अरुण कुमार सक्सेना, संजय महाराज, दीपनारायण सिंह, मनोज कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार झा, अंजनी कुमार झा, देवानंद झा, ध्रुव प्रसाद सिंह, राम कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, मारुति नंदन सिंह, मनोज कुमार शर्मा, अशोक कुमार झा, पैक्स संघ अध्यक्ष अशोक झा, मनोरंजन मोदीन, राम भवन चौधरी, रामचंद्र चौधरी, रामेश्वर राय, हरदेव राय, मुखिया कृष्ण देव राय, विजय कुमार झा, चन्द्रशेखर राय आदि ने बधाई दी है. उजियारपुर : तीसरी बार नित्यानंद राय के सांसद बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है. बधाई देने वालों में भाजपा नेता संजय कुमार गिरि, मध्य मंडल महामंत्री संतोष कुमार, वीरेंद्र सहनी, अनीता साह, महेश सिंह, सुमन ठाकुर, हरेन्द्र महतो, विकास झा, रमण कुमार पाठक, रामबाबू झा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन