दिल्ली ब्लास्ट में समस्तीपुर के युवक की मौत, रिश्तेदार को छोड़ने निकला था, बिहार में हाई अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Nov 2025 3:14 PM

विज्ञापन

मृतक पंकज सहनी और दिल्ली ब्लास्ट के बाद की तस्वीर

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए धमाके ने दिल्ली को दहला दिया और बिहार के एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. समस्तीपुर के 22 वर्षीय युवक पंकज सहनी की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं पूरे बिहार में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में बिहार के पंकज सहनी की मौत हो गई. पंकज दिल्ली में कैब चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह अपने एक रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने के लिए निकले थे. इसी बीच लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ. जिसमें उनकी मृत्यु हो गई.

पंकज ने अपने दादा से की थी आखिरी बार बात

मृतक की पहचान समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के फतेहपुर वार्ड संख्या 7 के रहने वाले राम बालक सहनी के 22 वर्षीय पुत्र पंकज सहनी के रूप में की गई है. उनके घर अब सन्नाटा पसरा है. पंकज ने सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ही अपने दादा से आखिरी बार बात की थी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ घंटे बाद उनके घर पर यह खबर आएगी.

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दिल्ली धमाके के बाद बिहार में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. राज्य के 20 जिलों में आज मतदान हो रहा है. नेपाल बॉर्डर से लगे रक्सौल समेत 7 जिलों में सीमाओं को सील कर दिया गया है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं.

पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और गया जैसे बड़े शहरों में रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक सुरक्षा को कई परतों में बढ़ा दिया गया है. मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और तलाशी अभियान लगातार चल रहा है.

सीएम नीतीश ने जताया दुख

सीएम नीतीश ने भी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

Also Read: Bihar Election 2025: दूसरे फेज में इन घने जगलों के बीच पहली बार वोटिंग, बेखौफ होकर बूथ तक पहुंच रहे मतदाता

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन