ePaper

समस्तीपुरः विभूतिपुर के बाद मुसरीघरारी में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली...

Updated at : 26 Feb 2023 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुरः विभूतिपुर के बाद मुसरीघरारी में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली...

समस्तीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान शुभम और अनमोल के रूप में हुई है. अपराधियों ने दोनों को एक-एक गोली मारी है. दोनों की हत्या क्यों की गई है यह अभी पता नहीं चला है.

विज्ञापन

समस्तीपुर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. उनकी पहचान थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली वार्ड 1 निवासी रजनीश मिश्र के पुत्र शुभम कुमार (21) एवं गांव के ही अखलानंद शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा (18) के रूप में की गयी है. 

 बताया गया है कि अनमोल शर्मा बाइक से मुसरीघरारी की ओर से मोरवा अपने घर लौट रहा था. इसी बीच गंगापुर हाई स्कूल के पीछे मोरवा जाने वाली खरंजा सड़क पर अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली स्थित लीची बागान के निकट घटी. अपराधियों ने मोरवा रायटोली वार्ड 2 निवासी रजनीश मिश्र के पुत्र शुभम (18) की गोली मार कर हत्या कर दी. देर शाम तक उसका शव लीची बागान में ही पड़ा रहा. 

पुलिस का कहना है कि दोनों हाल ही में जेल से छूट कर आये थे. घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि अब तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. न ही किसी अपराधी की पहचान हो पायी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन