संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Updated at : 03 Apr 2026 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला शव सहरसा. सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला विश्वकर्मा ढाला के समीप स्थित गौतम नगर मोहल्ले का है, जहां एक बंद कमरे से युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया.मृतक की पहचान सचिन सिंह, पिता शिव सिंह, के रूप में हुई है. वह गौतम नगर में किराए के कमरे में रहकर जीवन-यापन कर रहा था. शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में बाहरी दरवाजे के ऊपर बने वेंटिलेशन से लटका हुआ मिला.स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी पुअनि शोएब अख्तर और पुअनि प्रियंका चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद पाए जाने पर उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए पुलिस जांच में जुट गई.वहीं स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है, जो पुलिस के लिए जांच का विषय है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. मौके पर मौजूद लोग इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, जिससे घटना और भी रहस्यमय बनी हुई है.मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन पिछले लगभग तीन वर्षों से उस किराए के घर में अकेले रह रहा था. वह चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था. उसकी मां का निधन कोरोना काल में हो गया था, जबकि उसके पिता वर्तमान में अपने बड़े बेटे के पास दिल्ली में रह रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सहरसा के लिए रवाना हो गए हैं. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी शोएब अख्तर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पोस्टमार्टम करा लिया गया है और परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन