देसी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार विराटपुर गांव स्थित सुमन सिंह के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान एक देसी पिस्टल व कारतूस के साथ सुमन सिंह के पुत्र अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










