सड़क दुर्घटना में युवक घायल

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
सलखुआ . शहीद जयप्रकाश यादव चौक माठा मोड़ पर रविवार को सिमरी बख्तियारपुर से सलखुआ की ओर जा रहे बाइक पर सवार तीन युवक हाइवा की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गया. मालूम हो कि बाइक पर सवार तीन युवक अपने गांव धन्छर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार संतुलन खोकर कोपरिया की और से आ रही हाइवा ट्रक से टकरा गया. कम गति होने के कारण एक युवक जख्मी हो गया, वहीं अन्य युवक बाल बाल बच गये. घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सलखुआ सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान धन्छर गांव निवासी शिवान सिंह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










