22 मार्च से योग चिकित्सा मेला, निशुल्क उपचार व परामर्श की व्यवस्था

Updated at : 20 Mar 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
22 मार्च से योग चिकित्सा मेला, निशुल्क उपचार व परामर्श की व्यवस्था

22 मार्च से योग चिकित्सा मेला, निशुल्क उपचार व परामर्श की व्यवस्था

विज्ञापन

पंतजलि योग समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय शिविर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न पद्धतियों से होगा इलाज सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र के सलखुआ में 22 मार्च से 28 मार्च तक सात दिवसीय योग चिकित्सा मेले का आयोजन किया जायेगा. यह मेला महंथ मिठ्ठू दास उच्चतर विद्यालय, सलखुआ के प्रांगण में आयोजित होगा. कार्यक्रम का आयोजन पंतजलि योग समिति, सलखुआ के तत्वावधान में किया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार मेले में अनुभवी योगाचार्य एवं वैद्य द्वारा पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर तथा आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जायेगा. शिविर में सभी प्रकार के रोगियों के लिए निशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी. शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा, जबकि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मरीजों का उपचार किया जायेगा. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग व प्राकृतिक चिकित पद्धतियों के प्रति जागरूक करना तथा बिना दुष्प्रभाव के स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. मेले में हरिद्वार से सन्यासी तीर्थनाथ योगाचार्य सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे. इसके अलावा एक्यूप्रेशर इलाहाबाद संस्थान के प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह, डॉ अजीत कुमार, वरिष्ठ राज्य प्रभारी कटिहार से कौशल किशोर, भागलपुर से चंद्रिका जी समेत कई योगाचार्य मौजूद रहेंगे. राज्य प्रभारी चंदेश्वरी प्रसाद यादव, जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, सलखुआ प्रखंड संरक्षक इंद्रदेव यादव, प्रखंड प्रभारी लक्ष्मी मेहता, संरक्षक दिनेश चौधरी, शंकर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन