ePaper

निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर सत्तरकटैया व नवहट्टा में 33 हजार का तार बदलने का कार्य शुरू

Updated at : 20 Nov 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर सत्तरकटैया व नवहट्टा में 33 हजार का तार बदलने का कार्य शुरू

सत्तरकटैया व नवहट्टा में 33 हजार का तार बदलने का कार्य शुरू

विज्ञापन

सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 33/11 केभी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकैटया, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा तक 33 हजार पुराना तार को बदलकर नया तार लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है, उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी व किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी. दोनों प्रखंडों में बरसात के दिनों में ब्रेकडाउन होने की संभावना अधिक बनी रहती है. जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है. पुराने व जर्जर तार को बदलकर नया तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति सुचारू होगी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि गुरुवार से 30 नवंबर तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकैटया, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन