देसी मास्केट के साथ महिला गिरफ्तार

देसी मास्केट के साथ महिला गिरफ्तार
सोनवर्षाराज . थाना पुलिस ने भवड़ा गांव स्थित कुसहा टोला में छापेमारी के दौरान एक महिला को एक देसी मास्केट के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत खजुराहा पंचायत के भवड़ा गांव स्थित कुसहा टोला में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में कुछ छुपाने का प्रयास कर रह रही थी. जिसे संदेह के आधार पर रोके जाने व जांच के क्रम में महिला के पास से एक देसी मास्केट बरामद किया गया. बरामद हथियार को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान कुसहा टोला निवासी हरिलाल सादा की पत्नी मनोरी देवी के रूप में किया गया. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ………………………………………………………………………. युवती को शादी की नीयत से घर से भगाकर ले जाने का आरोप सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड 10 से 22 वर्षीय युवती को शादी की नीयत से घर से भगाकर ले जाने का एक मामला सामने आया है. इस बाबत युवती की माता ने थाने में आवेदन देकर आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाने को दिए आवेदन में युवती की माता हकीकत बानो ने बताया कि बीते गुरुवार की सुबह पुत्री मुस्कान की खोजबीन की तो घर पर नहीं थी. आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि सुजीत कुमार नामक युवक द्वारा पुत्री को शादी की नीयत भगा कर ले जाया गया है. आरोपित युवक बीते कुछ दिनों से घर के पास स्थित गली में घूमता रहता था. थानाध्यक्ष सजंय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




