ePaper

खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Updated at : 20 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मेरा युवा भारत के तहत दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मेरा युवा भारत के तहत हुआ दो दिवसीय खेल आयोजन

सहरसा. मेरा युवा भारत के तहत दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा एवं माय भारत महानिदेशक प्रतिनिधि ज्ञानु ज्ञानेश्वर ने स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कार्यक्रम में चार वॉलीबॉल टीम, चार कब्बड्डी टीम, चार सौ मीटर ब्वॉयज, गर्ल्स दौड, लंबी कूद ब्वॉयज एवं गर्ल्स का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण मेरा युवा भारत के कार्यक्रम प्रभारी राजीव एवं ज्ञानु ज्ञानेश्वर ने किया. जिसमें परसौनी टीम वॉलीबॉल विजेता एवं सहरसा टीम उपविजेता रही. बेस्ट प्लेयर उज्वल कुमार रहे. केवीएस सहरसा की टीम विजेता एवं जीएचके एकेडमी टीम उपविजेता एवं बेस्ट प्लेयर रघु कुमार रहे. 400 मीटर दौड़ ब्वॉयज में प्रथम स्थान सोनू कुमार राजा, द्वितीय स्थान आयुष, तृतीय स्थान प्रवीण एवं लड़कियों में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय स्थान आसमा खातून, तृतीय स्थान पर आंचल कुमारी रही. लंबी कूद ब्वॉयज में प्रथम स्थान सोनू कुमार, द्वितीय उजाउल, तृतीय स्थान पर अवधेश कुमार रहे. लड़कियों में प्रथम स्थान लक्ष्मी, द्वितीय स्थान सरस्वती, तृतीय निर्मला कुमारी ने प्राप्त किया. कार्यक्रम का समापन कृष्ण कांत गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में बालेश्वर, गणेश यादव, रवि, संजय वत्स सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन