ePaper

बाल सप्ताह में विभिन्न खेलों के विजेता व उपविजेता हुए पुरस्कृत

Updated at : 22 Nov 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बाल सप्ताह में विभिन्न खेलों के विजेता व उपविजेता हुए पुरस्कृत

बाल सप्ताह में विभिन्न खेलों के विजेता व उपविजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन

सुरक्षित स्थान का डीजे व डीएम ने किया निरीक्षण सहरसा. जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला पदाधिकारी ने शनिवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में आवासित किशोरों को मिलने वाली सुविधा खाने, पढ़ाई, खेल कूद की जानकारी अधीक्षक एवं सहायक निदेशक बाल संरक्षण से प्राप्त की. साथ ही आवश्यक निर्देश दिया. किशोरों की संगीत शिक्षा व कंप्यूटर शिक्षा के लिए शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया. विगत बाल सप्ताह में विभिन्न खेलों के विजेता व उपविजेता व अन्य विजेता को पुरस्कृत करने के लिए आमंत्रित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार ने सभी को पुरस्कृत किया. किशोरों से संवाद के क्रम में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिलाधिकारी ने सभी किशोरों को शिक्षा की महत्ता सहित मुख्य धारा से जुड़ने के लिए आवश्यक सलाह दी. साथ ही सभी ने किशोरों द्वारा बनायी गयी चित्रकारी की प्रशंसा करते इसे बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश अधीक्षक को दिया. निरीक्षण के समय सहायक निदेशक बाल संरक्षण, अधीक्षक सुरक्षित स्थान के सभी कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन