संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट करने में मिलेगी मदद

Updated at : 17 Feb 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट करने में मिलेगी मदद

संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट करने में मिलेगी मदद

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक विकास को लेकर ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक सहरसा . राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक विकास व सहयोगात्मक विचारों को लेकर सौरबाजार प्रखंड के कबैला रहुआ पंचायत के रहुआ गांव में हुई. बैठक मदनेश्वर झा की अध्यक्षता व अशोक झा के संचालन में आयोजित की गयी. जिला मार्गदर्शक मंडल के अवधेश कुमार झा एवं सहायक प्रभारी अंशु झा के संयोजन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने ग्रामीण स्तर पर संगठन के महत्व की बात रखते कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशामुक्ति व सहयोगात्मक भावनाओं को आगे बढाने के लिए संगठन का होना अतिआवश्यक है. हम संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट व आगे ले जाने में सहायक हो सकते हैं. अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड शिक्षक सह पूर्व सरपंच मदनेश्वर झा ने कहा कि आज हमारे समाज में प्रत्येक रीति रिवाजों में विकृतियां पैदा हो रही है. हम दूसरों के प्रतिस्पर्धा एवं टीवी सीरियलों को देखकर अपने संस्कृतियों को नजर अंदाज कर पश्चिमी सभ्यताओं का अनुसरण करते जा रहे हैं. जिससे हमारी वर्तमान पीढ़ी भटकाव की ओर बढ रही है. ऐसे परिवेश में संगठन का होना अतिआवश्यक है. बैठक में सर्वसम्मति से ग्यारह सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया. जिसमें मदनेश्वर झा, रमेश झा, उदय कांत मिश्र, गणेश मिश्र, विनोदानंद झा, हीराकांत झा, अनंत नारायण झा, बचनेश्वर झा, गोपाल ठाकुर, ललनेश्वर झा, ललन कुमार झा एवं मार्गदर्शक मंडल के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से संजय कुमार झा उर्फ पप्पू झा को ग्राम प्रभारी एवं माधव झा, मानस झा, विष्णुकांत झा, ज्ञानेश कुमार, आशुतोष नंदन झा, अभिषेक झा, संजय झा, मुकेश झा, जयनारायण झा सहित नौ व्यक्तियों को सहायक ग्राम प्रभारी के रूप में चयनित किया गया. संचालन कर रहे अशोक झा लाल ने प्रत्येक महीने बैठक के आयोजन कि बात कही. बैठक में भार्गव भारद्वाज, जटेश कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, अमरकांत मिश्र, निखिल रंजन झा, राजेश कुमार मिश्र, जय नारायण झा, विष्णु कुमार मिश्र, रमेश झा, उदयकांत मिश्र, चंदन कुमार झा, ग़ौरीनाथ झा, बम भोला झा, ज्ञानेश कुमार झा, मानस कुमार झा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन