वांछित अपराधी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

वांछित अपराधी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
पतरघट. पामा पंचायत स्थित वार्ड एक मक्का टोला निवासी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने पस्तपार पुलिस के दबाव में बीते बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. पस्तपार थाना अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश पामा निवासी रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह पिता जयकृष्ण यादव सौरबाजार (पस्तपार) थाना में लूटपाट का आरोपी था. उसके खिलाफ पस्तपार पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किये जाने से पुलिस के दबाव में उसने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह कई मामले में नामजद है. उसकी तलाश में पस्तपार और पतरघट पुलिस को लंबे समय से खोज में लगी हुईं थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










