खस्सी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

खस्सी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
किया पुलिस के हवाले सौरबाजार. थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड 13 सोनवर्षा में सोमवार को खस्सी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीण ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया. मिली जानकारी के अनुसार सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड 13 सोनवर्षा निवासी संजय कुमार की खस्सी दरवाजे पर थी. दरवाजे पर किसी को नहीं देख दो चोर खस्सी को पकड़ कर नन्हकार की ओर भाग निकले. कुछ देर बाद खस्सी मालिक ने दरवाजे पर खस्सी को नहीं देखा आसपास खोजबीन करने लगा. जहां लोगों द्वारा पता चला कि उसकी खस्सी को दो लोग नन्हकार की ओर ले गया है. जिसके बाद उन दोनों चोर का पीछा कर आरार्हा से चोरी के खस्सी के साथ पकड़कर दोनों चोर को बंधक बना लिया एवं घटना की जानकारी थाना को दी.सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की तहकीकात करते हुए ग्रामीण के द्वारा बंधक बनाये गये चोरों को अपने क़ब्ज़े में लेकर थाना ले आयी. चोर सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 27 निवासी असलम का पुत्र ओसमान एवं उनके साथ एक नाबालिग बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण व खस्सी मालिक के द्वारा थाना को आवेदन नहीं दिया गया था. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.फोटो – सहरसा 18 – खस्सी चोरी करते पकड़ाये चोर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




