सब्जी विक्रेता को मारा चाकू, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को मारा चाकू, जख्मी

सब्जी विक्रेता को मारा चाकू, जख्मी

विज्ञापन

कहरा . बनगांव थाना क्षेत्र के गोशाला के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार को कुछ मनचले मनचले युवकों ने एक सब्जी विक्रेता को हाथ मे चाकू मारकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार बरियाही कमलपुर निवासी मो ऐनूल का 19 वर्षीय पुत्र वली हुसैन अपने घर से ठेला पर सब्जी बेचने बनगांव जा रहा था. जहां गोशाला के पास पहुंचते ही कुछ मनचले युवकों ने घेर लिया और कोरेक्स पीने के लिए रूपए की मांग करने लगा. जिसका विरोध किया तो उनमें से एक ने वली हुसैन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिसका बचाव करने पर वली हुसैन का हाथ चाकू से जख्मी हो गया. घटना के बाद सभी हमलावर भाग गये वहीं सूचना मिलने पर परिजन वली हुसैन को इलाज के लिए ले गए. थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मामले की छानबीन में पुलिस जूट गई है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्षों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन