ज्ञान की प्राप्ति पूजा-पाठ से नहीं संत और सत्संग से होती है : क्षितिजानंद साहब
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Jan 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के कांप पूर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला चौक पर तीन दिवसीय वैदिक सनातन संत पथ गुरुमत सत्संग का 17वां महासम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया.
विज्ञापन
तीन दिवसीय वैदिक सनातन संत पथ गुरुमत सत्संग का 17वां महासम्मेलन संपन्न
सौरबाजार. परम संत सदगुरु बाबा देवी साहब के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर प्रखंड के कांप पूर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला चौक पर तीन दिवसीय वैदिक सनातन संत पथ गुरुमत सत्संग का 17वां महासम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया. सत्संग के दौरान प्रवचन के माध्यम से आचार्य संत बालयोगी क्षितिजानंद साहब और साध्वी श्वेतांबरी ने कहा कि देवी देवताओं के पूजा-पाठ से ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है. सामाजिक व्यवहार और ज्ञान की प्राप्ति के लिए सत्संग आवश्यक है. इसलिए सभी लोगों को संत और सत्संग के सानिध्य में रहकर समय व्यतीत करना चाहिए. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 18 जनवरी को कांप पूर्वी पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक इं आइपी गुप्ता और मधेपुरा के सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. सत्संग में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




